{"_id":"6a81ed61b6743342190ed046","slug":"ishant-tied-the-knot-with-nikki-jani-gojri-chamba-news-c-88-1-cmb1003-193382-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: इशांत ने निक्की जणि गोजरी.... से खूब बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: इशांत ने निक्की जणि गोजरी.... से खूब बांधा समां
Sun, 16 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में स्वतंत्रता दिवस पर स्टार नाइट रही आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। शिव शक्ति स्पोर्ट्स एंड कल्चर सोसायटी होली ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत होली की प्रधान लक्ष्मी देवी ने ध्वजारोहण कर की।
उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। स्टार नाइट कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें हिमाचली लोक गायक इशांत भारद्वाज, बबलू और निशा जरयाल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने हिमाचली लोकगीतों और संगीत से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इशांत भारद्वाज ने निक्की जणि गोजरी, पणतू, जिंदगी निमाणी आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन समिति ने स्वतंत्रता दिवस के माध्यम से लोगों को देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का संदेश दिया।