फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It ran for just three days after seven months.

Chamba News: सात महीने बाद तीन दिन ही दौड़ी बस

Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
It ran for just three days after seven months.
चंबा-मंगलेरा रूट पर बस सेवा ठप होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

लोग बोले- निजी वाहनों और अन्य साधनों में महंगा पड़ रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सात माह बाद चंबा-मंगलेरा रूट पर शुरू हुई बस सेवा महज तीन दिन चलने के बाद फिर बंद हो गई है। लंबे समय बाद सड़क पर बस दौड़ती देख क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी थी लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।
तीन दिन बाद ही बस सेवा बंद होने से यात्रियों में एक बार फिर मायूसी छा गई है। इस रूट पर बस सेवा बंद होने का सीधा असर क्षेत्र के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही पर पड़ रहा है। ब्रंगाल, भलेई, वांगल, सिमणी, घटगला, मंगलेरा, नड्डल, भलोगी और कांडी समेत आसपास के कई गांवों के लोग इसी बस सेवा पर निर्भर हैं। बस बंद होने से लोगों को आने-जाने के लिए निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और खर्च दोनों उठाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अमर सिंह, दीवान चंद, लौकीनंद, मदन लाल, भिंद्रों राम, बलदेव सिंह, करनैल सिंह ने कहा कि करीब सात माह तक बस सेवा बंद रहने के बाद जब दोबारा बस चली तो लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उनकी आवाजाही की समस्या दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से चंबा आने-जाने वाले लोगों के लिए यह बस महत्वपूर्ण सहारा है लेकिन तीन दिन बाद ही बस दोबारा बंद होने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। क्षेत्र के लिए एक ही बस है। वह भी नियमित नहीं चल रही है। इससे दूरदराज गांवों के लोगों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि चंबा-मंगलेरा रूट पर बस सेवा को नियमित रूप से बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बसों की कमी के चलते इस रूट पर बस नहीं भेजी जा रही है। बस उपलब्ध करवाकर लोगों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed