सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kalei's team won by seven runs in a thrilling match.

Chamba News: रोमांचक हुआ में सात रन से जीती कलेई की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kalei's team won by seven runs in a thrilling match.
विज्ञापन
उदयपुर क्रिकेट मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इसमें कलेई की टीम ने इलेवन स्टार की टीम को सात रन से हराया।
मैच के स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच में कलेई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 130 रन बनाए। इसमें ताजु ने 50 और अंकु ने 40 रन की पारियां खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेवन स्टार से बंटू और जानू ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार की टीम ने तीसरे ही ओवरों में अपना पहला विकेट खो दिया। इसके बाद शिवु और जानू ने साझेदारी बनाई मगर लगातार विकेट गिरते रहे। अंत में मैच रोमांचक हो गया। सात रन से यह मैच इलेवन स्टार की टीम हार गई। इलेवन स्टार से जानू ने 48 और शिवु ने 24 रनों की पारियां खेलीं लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। कलेई की ओर से गुल्लु ने तीन और शुभम और योगेश ने दो दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ कलेई की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed