सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Labor department issues notice to worker over death at project site

Chamba News: प्रोजेक्ट साइट पर मजदूर की मौत पर श्रम विभाग ने भेजा नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Labor department issues notice to worker over death at project site
चंबा के सुल्तानपुर में सीटू की बैठक के दौरान मौजूद वि​भिन्न संगठनों के सदस्य और अन्य।संवाद
विज्ञापन
कंपनी के फैक्ट्री ऑक्यूपियर से जवाब तलब, पूछा-अभी तक क्यों नहीं दी रिपोर्ट
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में निजी जल विद्युत परियोजना की प्रोजेक्ट साइट पर एक मजदूर की मौत के मामले में श्रम विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला श्रम अधिकारी ने कंपनी के फैक्ट्री ऑक्यूपियर को नोटिस जारी कर जवाबतलब किया है।
13 मार्च को कंपनी के प्रोजेक्ट क्षेत्र में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से छामु नाम के मजदूर की मौत हो गई थी। पुलिस ने लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की है। श्रम विभाग ने नोटिस में नाराजगी जताई है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कंपनी ने अभी तक विभाग को रिपोर्ट नहीं सौंपी। नोटिस में विभाग ने कंपनी के बयान पर भी सवाल उठाए हैं जिसमें कहा था कि मजदूर बिना मैनेजमेंट की जानकारी के बिजली के खंभे पर चढ़ा था। जवाब मांगा है कि यदि मजदूर बिना जानकारी खंभे पर चढ़ा तो खतरनाक क्षेत्र होने के बावजूद वहां सुपरवाइजर और सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे। मृतक को उस दिन क्या काम सौंपा था और कंपनी में बिजली और हाई-रिस्क काम के लिए क्या सेफ्टी प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। विभाग ने कंपनी से ठेकेदार का ब्योरा और लाइसेंस की जानकारी भी मांगी है। कंपनी प्रबंधन को 24 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कंपनी के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन से जवाबतलब किया है। 24 मार्च को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed