{"_id":"69b8347c8ff77aeab106525d","slug":"rain-and-snowfall-plunged-600-villages-into-darkness-blocking-two-drinking-water-schemes-and-two-roads-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177472-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश और बर्फबारी से 600 गांवों में पसरा अंधेरा, दो पेयजल योजनाएं, दो सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश और बर्फबारी से 600 गांवों में पसरा अंधेरा, दो पेयजल योजनाएं, दो सड़कें बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में बर्फबारी के बाद का नजारा।संवाद
विज्ञापन
120 ट्रांसफार्मर पड़े ठप, बिजली बोर्ड के कर्मियों ने 90 किए बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी से व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बर्फबारी के दौरान करीब 600 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।
राहत की बात यह रही कि शाम तक 450 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। दूसरी तरफ, चंबा और सलूणी क्षेत्र में दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग पर भी बर्फबारी हुई है। यह मार्ग पहले से ही बंद चल रहा है। इसके अलावा चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग भी बंद रहा।
जिले में सोमवार को बारिश-बर्फबारी के बाद 120 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। शाम तक 90 ट्रांसफार्मर को बहाल करने में बिजली बोर्ड की टीमों ने कामयाबी हासिल की। अब सिर्फ तीस ही ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। इससे अभी भी 150 गांवों में अंधेरा पसरा है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह बाद जिले में बारिश और बर्फबारी हुई है। इससे ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं जबकि निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। गौरतलब है कि इस बार नए साल का यह दूसरा हिमपात रहा है। दूसरी तरफ पर्यटन नगरी डलहौजी में भी बर्फबारी हुई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
--
अब कहां कितने ट्रांसफार्मर बंद
भरमौर क्षेत्र में 14, तीसा और चंबा मंडल के तहत चार-चार, सलूणी में तीन, भरमौर में पांच ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं जबकि चंबा मंडल में भारी बारिश से दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई है। इस बारे विभागीय मरम्मत कार्य में जुट गई है।
--
Trending Videos