सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rain and snowfall in March brought back the cold.

Chamba News: मार्च में बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall in March brought back the cold.
चंबा के डलहौजी में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
ताजा हिमपात देख खिल उठे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत के लिए डलहौजी पहुंचे पर्यटक
Trending Videos

डायन कुंड में हुई एक फीट से ज्यादा बर्फबारी, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी शीतलहर
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। मार्च का आधा महीना बीतने के बाद मौसम के अचानक करवट लेकर पहाड़ों को बर्फ की मोटी चादर से सराबोर कर दिया। हर कोई इन दिनों हुई बर्फबारी से हैरान है।
फरवरी में पहाड़ तपने लगे थे, वहीं मार्च के आधा महीना बीत जाने के बाद हुई बर्फबारी से रौनक लौट आई है। मैदानी इलाकों में तपती गर्मी से निजात पाने पर्यटन नगरी डलहौजी में पहुंचे। पर्यटकों ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें इन दिनों ताजा बर्फबारी देखने का मौका मिलेगा। मार्च में हुई इस बर्फबारी ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। सोमवार सुबह से ही डलहौजी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डलहौजी के ऊपरी क्षेत्रों डायन कुंड में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई है जबकि डलहौजी शहर में करीब 3 से 4 इंच तक बर्फ रिकॉर्ड की गई। अचानक हुई बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों के साथ अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर, बर्फबारी से पर्यटक काफी उत्साहित नजर आए। मार्च में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक विभिन्न व्यू पॉइंट और सड़कों पर बर्फ के साथ फोटो और वीडियो बनाते दिखे। स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed