सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gas cylinder shortage leads to surge in induction stove sales

Chamba News: गैस सिलिंडर की कमी से आया इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में उछाल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder shortage leads to surge in induction stove sales
चंबा में बेचने के लिए रखे चूल्हे।संवाद
विज्ञापन
हालात ठीक नहीं हुए तो बढ़ सकती है और डिमांड
Trending Videos

स्टॉक खत्म होने से दोबारा किया गया है अब फिर ऑर्डर
1500 से 4300 रुपये तक बिक रहे हैं इंडक्शन चूल्हे

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गैस सिलिंडरों के संकट के बीच इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है। गैस की कमी के चलते लोग इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी करने लगे हैं।
विक्रेताओं का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने और घरेलू गैस की किल्लत होने से इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी है। पिछले एक सप्ताह से इनकी बिक्री में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि हर रोज आठ से दस चूल्हे बिक रहे हैं। दुकानदारों के पास भी इनका ज्यादा स्टॉक नहीं बचा है। पहले इनकी बहुत कम खपत होती थी। दुकानदार भी नया स्टॉक मंगवा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों ने कहा कि आमतौर पर जो स्टॉक एक महीने में बिकता था, वह इस बार एक हफ्ते में ही खत्म हो गया। हफ्ते में 40 से 50 इंडक्शन चूल्हों की बिक्री हुई है। इनकी कीमत 1500 से 4300 रुपये तक है। कई परिवारों ने खाना पकाने के लिए इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि यदि गैस की सप्लाई में इसी तरह कमी बनी रही तो कुछ दिनों में इन उपकरणों की मांग में तेजी आने की संभावना और बढ़ सकती है।
--







हफ्ते में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में काफी तेजी आई है। इससे स्टॉक खत्म हो गया है। नए चूल्हों के लिए मांग भेजी है। अभी और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। - अशोक ग्रोवर, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बहुत से लोग गैस सिलिंडर की उपलब्धता न होने के चलते इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी कर रहे हैं ताकि गैस सिलिंडर न मिलने पर वे इस चूल्हे का इस्तेमाल कर सकें। - अब्दुल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
--

गैस चूल्हे रूटीन की तरह ही बिक रहे हैं। गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। जिन लोगों के पास अभी गैस की कमी नहीं है, वे इन चूल्हों की कम खरीदारी कर रहे हैं। - सुनील महाजन, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
--

गैस सिलिंडर की कमी के चलते इंडक्शन चूल्हों में उछाल आया है लेकिन अभी बिक्री पहले की तरह ही चल रही है। कुछ दिनों में उछाल आ सकता है। - सुरजीत सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed