{"_id":"6a7f4ef61d73a147d606971d","slug":"maruti-van-crashes-into-hillside-two-pilgrims-injured-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193250-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ी से टकराई मारुति वैन, दो श्रद्धालुओं को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ी से टकराई मारुति वैन, दो श्रद्धालुओं को आईं चोटें
Fri, 14 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहल के पास चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वैन में सवार थे नौ लोग
सिविल अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद लोगाें को भेजा घर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहल के पास बुधवार को ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी जेके-06ए-3241 नंबर की मारुति वैन पहाड़ी से जा टकराई।
हादसे में मारुति वैन सवार दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वैन में चालक समेत नौ लोग सवार थे। दो लोगाें को चोट लगने पर उपचार के लिए भरमौर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
भद्रवाह निवासी श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश दर्शन कर पवित्र डल में डुबकी लगाने आए थे। मणिमहेश यात्रा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु मारुति वैन से सवार हो वापस घर लौट रहे थे। लाहल के समीप पहुंचते ही अचानक वैन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इससे चालक के सामने वाहन को नियंत्रित करने की चुनौती खड़ी हो गई। चालक ने बिना घबराए वैन को सड़क किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। वैन के पहाड़ी से टकराने के बाद उसे रोक लिया गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों की मदद की। हादसे में अन्य श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एडीसी भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि लाहल के पास ब्रेक फेल होने के कारण वैन पहाड़ी से टकराई है। हादसे में दो श्रद्धालुओं को हल्की चोटें लगी हैं। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।
--