सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Meena and Veena of Chamba received state level awards

Chamba News: चंबा की मीना और वीना को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Meena and Veena of Chamba received state level awards
राज्य स्तरीय महिला दिवस के मौके पर नाहन में मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करती चंबा की मीना कुम
विज्ञापन
राज्य स्तरीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित
Trending Videos

सिरमौर के नाहन में हुआ राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी और सहायिका वीना देवी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बेहतरीन कार्य करने पर सरकार ने उन्हें यह सम्मान दिया है। विभाग ने कार्य के आधार पर इनका ब्योरा निदेशालय भेजा था।
सिरमौर के नाहन में इस बार राज्य स्तरीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार मीना कुमारी ग्राम पंचायत द्रम्मण के गुदवाणा आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर कार्यकर्ता कार्यरत हैं। वीना देवी लाहड़ू आंगनबाड़ी में बतौर सहायिका सेवाएं दे रही हैं। सरकार की ओर से हर साल बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया जाता रहा है। इस बार भी यह सम्मान दिया गया। सरकार की ओर से इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित करने का मकसद महिला कर्मियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए पुरस्कृत करना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि दो आंगनबाड़ी कर्मियों को राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed