सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kasturba Gandhi hostel students dominated the tug-of-war competition.

Chamba News: रस्साकशी में छाईं कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राएं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi hostel students dominated the tug-of-war competition.
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकस्सी के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
अंडर-13 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में करियां की शिल्पा ने मारी बाजी
Trending Videos
para_count-0

para_count-0 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करवाई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता para_count-0
para_count-0 संवाद न्यूज एजेंसी para_count-0
para_count-0 चंबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। यह आयोजन माई भारत के सौजन्य से हुआ। para_count-0
para_count-0 प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करियां की छात्राओं का दबदबा रहा। रस्साकशी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करियां की छात्राएं अव्वल रहीं। चंबा महाविद्यालय और तकनीकी संस्थान चंबा की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर-13 वर्ग में करियां की छात्रा शिल्पा ने पहला, रिया ने दूसरा और कामिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 18 वर्ग की 100 मीटर में डीएवी की छात्रा करुणा ने पहला, चंबा कॉलेज की रितिका ने दूसरा और साहो की श्रेया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मधुवाला, जिया और शिल्पा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-18 वर्ग में श्रेया ने पहला, सोनिका ने दूसरा और पल्लू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार और उमेश चौणा का विशेष योगदान रहा। जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने यह जानकारी दी। para_count-0
para_count-1 --
para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed