{"_id":"69b04db3ed44ba41e208ccde","slug":"gas-stock-is-full-in-the-district-there-is-problem-in-booking-chamba-news-c-88-1-cmb1003-176921-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में गैस का स्टॉक पूरा, बुकिंग में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में गैस का स्टॉक पूरा, बुकिंग में हो रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। इस्राइल-ईरान युद्ध का चंबा में घरेलू गैस की आपूर्ति पर फिलहाल कोई असर नहीं दिखा हैै। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से समस्त गैस प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बुकिंग होने पर ही गैस का वितरण करें। इसी के अनुरूप गैस वितरण भी हो रहा है। मंगलवार को ऑन द स्पॉट बुकिंग नहीं हो पाई। पूर्व में हुई बुकिंग के तहत ही गैस वितरण किया गया। गैस सिलिंडर वितरण के लिए अब बुकिंग को लेकर तिथियां निर्धारित की जा रही हैं। बुकिंग के बाद ही गैस आपूर्ति होगी। वहीं, दूसरी तरफ घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 945 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर 1005 रुपये में मिलेगा। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से अब गृहिणियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। महिलाओं का कहना कि घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी होने से रसोई का खर्च बढ़ा है। पहले ही गृहणियां महंगाई की मार से जूझ रही हैं। अब गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हे। सरकार को इन बढ़ी हुई कीमतों को कम करना चाहिए। गौरतलब है कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाती हैं लेकिन दूसरी ओर इस महंगाई के दौर में इस तरह घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी होने से दिक्कतें बढ़ी हैं।
इनसेट
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से चिंता सताने लगी है। पहले ही मंहगाई की मार पड़ रही है। सरकार को इसके दाम को कम करने के बारे में सोचना चाहिए। -रबीना बेगम, गृहिणी
रातोंरात घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम में बढ़ोतरी होना समझ से परे है। सिलिंडर में 60 रुपये की बढ़ाेतरी रास नहीं आ रही है। इससे लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। जमशीद, गृहिणी
हर माह रसोईघर का खर्च निर्धारित होता है। गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी से बजट डगमगा जाएगा। पहले से ही महंगाई काफी बढ़ रही है। सरकार को इसके बारे में सोचना चाहिए। दामिनी, गृहिणी
एक तरफ सरकार लोगों को निशुल्क गैस सिलिंडर वितरित कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ दाम में बढ़ोतरी करती जा रही है। इससे गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मनू, गृहिणी
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ठाकुर का कहना है कि इस मामले को लेकर बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि प्रबंधकों को निर्धारित मापदंडों और नए आदेशों के तहत गैस आपूर्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हर घर को निर्धारित समय सीमा के तहत गैस आपूर्ति करवाई जाएगी। सिलिंडरों की आपूर्ति पहले की तरह ही हो रही है।
Trending Videos