सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the water tank overflows, the connection will be cut.

Chamba News: पानी की टंकी ओवरफ्लो हुई तो होगी कटेगा कनेक्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
If the water tank overflows, the connection will be cut.
विज्ञापन
तेलका में पानी की बर्बादी पर जल शक्ति विभाग सख्त
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र में लगातार बढ़ती पानी की खपत को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उपभोक्ताओं को टंकियों के ओवरफ्लो और पानी की बर्बादी को लेकर विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं की टंकियां लगातार ओवरफ्लो होती पाई जाएंगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तेलका परिक्षेत्र के तहत गर्मी के दौरान पानी की कमी ग्रामीणों को न सताए, इसलिए जल शक्ति विभाग ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से पेयजल उपभोक्ताओं को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। आदेशों के मुताबिक पेयजल उपभोक्ता पानी की टंकियों को ओवरफ्लो न होने दें। साथ ही पेयजल का उपयोग गाड़ियां, लेंटर डालने, गृह निर्माण समेत सड़कों को धोने में इस्तेमाल न करें। यदि कोई पेयजल उपभोक्ता ये कार्य करते दिखते हैं तो उनका पानी का कनेक्शन काटने समेत उनपर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनोज शर्मा ने बताया कि जब तक उपभोक्ता अपनी टंकियों में ओवरफ्लो वाल्व या कंट्रोल नहीं लगाते, तब तक कुछ दिनों के लिए पानी की सप्लाई भी बंद की जा सकती है। यदि इसके बावजूद भी पानी की बर्बादी जारी रही तो संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी टंकियों में ओवरफ्लो कंट्रोल जरूर लगाएं और पानी को व्यर्थ न बहने दें। यह पानी केवल पीने के लिए है, इसलिए इसका इस्तेमाल निर्माण या सिंचाई के लिए न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed