सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for early release of aid amount

Chamba News: सहायता राशि जल्द जारी करने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for early release of aid amount
चंबा में बैठक के दौरान मु​स्लिम गुज्जर कल्याण सभा के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

चंबा। मुस्लिम गुज्जर कल्याण सभा की बैठक का आयोजन जनजातीय भवन चंबा में हुआ। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष हसन दीन ने की। बैठक में शमाउन खान, मोहम्मद रफी, गुलाम रसूल, अल्ला दित्ता, अब्बास, नूर हसन और रफी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि आपदा के दौरान लोगों के घरों और अन्य जगह नुकसान हुआ था। इसके तहत राशि लोगों को नहीं मिली है। उन्होंने एक स्वर में सहायता राशि जल्द देने की मांग उठाई है। यह भी मांग उठाई गई कि सरकार की ओर से जारी ग्रामीण क्षेत्रों में एपीएल और बीपीएल परिवार से 100 और 25 रुपये यूजर चार्ज वसूलने के आदेश रद्द किए जाएं। कहा कि चंबा में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का कार्यालय खोला जाए जिससे समुदाय के लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके। वहीं, सभा ने घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की ओर से साहो में इंडोर स्टेडियम खोलने का आभार जताया। अध्यक्ष ने सरकार से गुज्जर कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed