सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The journey to Ghisal village of Pangi will be smooth.

Chamba News: पांगी के घिसल गांव तक सुगम होगा सफर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
The journey to Ghisal village of Pangi will be smooth.
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के घिसल गांव को जोड़ने वाली सड़क पर अब जल्द सफर सुगम होने वाला है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण-4 के तहत सड़क के उन्नयन को स्वीकृति मिल गई है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। इसमें दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बेरियर भी लगाए जाएंगे।
Trending Videos


करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी इस सड़क को पक्का करने के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। वाहन चालकों से लेकर राहगीर भी धूल-मिट्टी और गड्ढों से परेशान थे। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर करवा दिया है। जल्द संबंधित ठेकेदार को यह टेंडर अवार्ड हो जाएगा। उसके उपरांत सड़क पर सोलिंग और टारिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क के हालात सुधरने से घिसल गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि घिसल गांव की सड़क को पक्का करने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द यह कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed