सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pedestrians looking for their way through the walls of bikes

Chamba News: बाइकों की दीवारों में रास्ता ढूंढ रहे राहगीर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians looking for their way through the walls of bikes
जनसाली वार्ड में गलियों में दोनों तरफ खड़े दोपहिया वाहन:
विज्ञापन
शहर के जनसाली वार्ड की संकरी गलियां बनीं दोपहिया वाहनों का पार्किंग जोन
Trending Videos

गलियों के दोनों ओर खड़े वाहन बढ़ा रहे परेशानी, पैदल निकला भी हो रहा मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के जनसाली वार्ड की संकरी गलियां इन दिनों लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का रास्ता बन गई हैं। गली के दोनों किनारों पर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों ने रास्ते इतने तंग कर दिए हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
कई जगह हालात ऐसे बन जाते हैं कि सामने से वाहन आते ही लोगों को दीवारों या घरों के दरवाजों के पास सिमटकर खड़ा होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अव्यवस्था कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसाली वार्ड की गलियों में दोनों ओर दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे रास्ते इतने तंग हो गए हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों के अनुसार गलियां पहले ही संकरी हैं लेकिन जब दोनों तरफ मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े हो जाते हैं तो बीच में बहुत कम जगह बचती है। ऐसे में राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सामने से वाहन आने पर लोगों को दीवारों या घरों के दरवाजों के किनारे खड़े होकर रास्ता देना पड़ता है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकती है। यदि किसी घर में अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ जाए तो गाड़ी का गली तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो सकता है। इसके लिए नगर परिषद को शिकायतें भी की है कि गलियों में लगी बाइकों को हटाया जाए।
उधर, नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
--
गली में दोनों तरफ बाइक खड़ी रहती हैं। इससे कई बार पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। अचानक सामने से वाहन आ जाए तो बचने की जगह नहीं रहती। नगर परिषद इस समस्या का समाधान निकाले। - रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया
--
वार्ड में यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। कई बार मोटरसाइकिलें इस तरह खड़ी होती हैं कि गली पूरी तरह जाम हो जाती है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। - महेश मोंटी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed