पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Metung a batu ing mekapaglako keng tauling sulu ning bale.

Chamba News: एक पत्थर ने छीन लिया घर का आखिरी उजाला

Sun, 05 Jul 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Metung a batu ing mekapaglako keng tauling sulu ning bale.
बा में गैहरा के पास निजी बस के अंदर सीट पर पड़ा पत्थर।संवाद
बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता के पैरों तले से खिसकी जमीन
विज्ञापन

लाडले से बात करने के लिए बीमार पिता मोबाइल पर करते रहे फोन
शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार से गूंज उठा गांव, गांव के लोग भी रोये
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बस पर पत्थर गिरने से एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। साहिल 22 पुत्र नाथो राम निवासी गांव घरेड़ डाकघर गोली अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
पिता लोक निर्माण विभाग से कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। पिता को रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या है। उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने का परामर्श दिया है। माता-पिता का लाडला हमेशा अपने ताया के बेटे के साथ ही रहता था। जिस बेटे का माता-पिता ने 22 सालों तक पालन-पोषण किया, अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। माता-पिता को जैसे ही यह खबर मिली तो दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें इस पर भरोसा नहीं हो रहा था कि अब उनका बेटा कभी वापस घर नहीं लौटेगा। पिता बेटे से बात करने के लिए उसके फोन नंबर पर फोन करने लगे लेकिन बेटे से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


गांव के अन्य लोग भी उनके घर पर पहुंच गए। जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा तो रोने की आवाज से पूरा गांव गूंज उठा। परिवार वालों के साथ गांव के अन्य लोग भी अपनी आंखों से आंसू बहने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed