पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   nung e ya tinanggi ing driver ning taxi, mekad mabie ya pa i sahil.

Chamba News: टैक्सी चालक मदद करने से मना न करता तो शायद जिंदा होता साहिल

Sun, 05 Jul 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
nung e ya tinanggi ing driver ning taxi, mekad mabie ya pa i sahil.
चंबा में गैहरा के पास निजी बस  पर पत्थर गिरने के बाद क्षतिग्रस्त बस।संवाद
चचेरा भाई बोला - घायल को गोद में उठाकर आधा घंटा सड़क पर खड़ा रहा
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में साहिल के परिजनों की आंखों से छलकते रहे आंसू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के बाहर परिजनों की आंखों में सिर्फ आंसू नहीं, बल्कि एक सवाल भी था। उनका कहना था कि समय पर अस्पताल पहुंच जाते तो शायद साहिल की जान बच सकती थी।
परिवार का आरोप है कि एक टैक्सी चालक ने सवारियों का हवाला देकर मदद से इन्कार कर दिया। इसी देरी ने उनकी उम्मीदें तोड़ दीं। टैक्सी चालक ने मानवता दिखाई होती को शायद साहिल आज हमारे बीच होता। इस बात का उन्हें पूरी जिंदगी मलाल रहेगा।
विज्ञापन

यह बात मेडिकल कॉलेज में रोते हुए साहिल के चचेरे भाई विशाल ने कही। उन्होंने बताया कि बस पर पत्थर गिरने से घायल साहिल को गोद में उठाकर वह आधा घंटा सड़क पर खड़े रहे। वहां एक टैक्सी पहुंची। उन्होंने टैक्सी वाले से मदद मांगी और घायल साहिल को अस्पताल ले जाने की बात कही। टैक्सी चालक ने जवाब दिया कि उसके साथ सवारियां हैं, वह नहीं जा सकता। चालक से बहुत मिन्नतें कीं लेकिन वह नहीं माना। उसके जाने के बाद आधे घंटे के बाद एक कार पहुंची। इसमें साहिल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed