{"_id":"69a162d4574ae0a06a08f3fc","slug":"mla-dr-janak-raj-suddenly-arrived-at-sarkar-gaon-ke-dwar-program-and-sat-on-the-ground-in-front-of-stage-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सरकारी कार्यक्रम में जमीन पर बैठे विधायक डॉ. जनक राज, अधिकारियों को दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सरकारी कार्यक्रम में जमीन पर बैठे विधायक डॉ. जनक राज, अधिकारियों को दी ये चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला चंबा में विधायक डॉ. जनक राज अचानक सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचे और जमीन पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है यहां जनप्रतिनिधि और जनता की आवाज सुननी पड़ेगी।
जमीन पर बैठे विधायक जनक राज
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचते ही विधायक डॉ. जनक राज लोगों के साथ जमीन पर बैठ गए। दोपहर एक बजे वह अचानक कार्यक्रम में पहुंच गए। उनके जमीन पर बैठते ही उपायुक्त मुकेश रेपसवाल उन्हें मंच पर बिठाने के लिए पहुंच गए, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद जिला मार्केट अध्यक्ष ललित ठाकुर उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंच पर ले गए।
Trending Videos
विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी उन्हें मंच पर बैठने का आग्रह किया। तब जाकर वो मंच पर बैठने को राजी हुए। जब उन्हें मंच पर बोलने का मौका मिला तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ अधिकारी जनप्रतिनिधि को लेकर बात करते हैं कि वह किसी प्रतिनिधि की नहीं सुनते, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है यहां जनप्रतिनिधि और जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। अन्यथा वह इस देश को छोड़कर कहीं और जा सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर वह विधानसभा में भी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन