{"_id":"69a160f1e32c00fa86061b4c","slug":"video-chamba-mla-dr-janak-raj-suddenly-arrived-at-the-governments-village-program-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: सरकार के गांव कार्यक्रम में अचानक पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: सरकार के गांव कार्यक्रम में अचानक पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:00 PM IST
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंचते ही विधायक डॉ. जनक राज लोगों के साथ जमीन पर बैठ गए। दोपहर एक बजे वह अचानक कार्यक्रम में पहुंच गए। उनके जमीन पर बैठते ही उपायुक्त मुकेश रेपसवाल उन्हें मंच पर बिठाने के लिए पहुंच गए, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद जिला मार्केट अध्यक्ष ललित ठाकुर उन्हें जबरदस्ती खींचकर मंच पर ले गए। विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी उन्हें मंच पर बैठने का आग्रह किया। तब जाकर वो मंच पर बैठने को राजी हुए। जब उन्हें मंच पर बोलने का मौका मिला तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ अधिकारी जनप्रतिनिधि को लेकर बात करते हैं कि वह किसी प्रतिनिधि की नहीं सुनते, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है यहां जनप्रतिनिधि और जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। अन्यथा वह इस देश को छोड़कर कहीं और जा सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर वह विधानसभा में भी आवाज बुलंद करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।