सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MLA Neeraj honored meritorious students

Chamba News: विधायक नीरज ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
MLA Neeraj honored meritorious students
चंबा कॉलेज के वा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्त्रोत कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
चंबा कॉलेज के वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों से खूब बांधा समां
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा का वार्षिक समारोह रविवार को हुआ। इसमें सदर के विधायक नीरज नैय्यर मुख्यातिथि थे। कॉलेज प्रबंधन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने महाविद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद और सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले विधायक ने डॉ. सुखदेव शर्मा की ओर से अपनी पत्नी दिवंगत स्वदेश शर्मा की स्मृति में डिजिटल पुस्तकालय को और विकसित करने के कार्य का शुभारंभ किया। प्राचार्य राकेश राठौर ने इस कक्ष के बारे में जानकारी दी। बताया कि डॉ. सुखदेव शर्मा ने 10 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाई है। इसमें 5 लाख पुस्तकों के लिए और 5 लाख रुपये का फर्नीचर लगाया है। विधायक ने डॉ. सुखदेव शर्मा का आभार जताया।
नीरज नैय्यर ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया और कहा कि चंबा कॉलेज में एमबीए, एमसीए, एमकॉम और एमए इन सोशियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शुरू किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed