सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NCC Cadets Awarded Ranks at Chamba College

Chamba News: चंबा कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को दिए रैंक

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
NCC Cadets Awarded Ranks at Chamba College
चंबा कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स रैंक सेरेमनी के बाद कैडेट्स।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
कर्नल जेएस कौशल और कॉलेज के प्राचार्य ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्थानीय कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स रैंक सेरेमनी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर 9 एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी कर्नल जेएस कौशल और प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर ने की।
कार्यक्रम संचालन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. केवल कृष्ण ने किया। इस मौके पर कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के आधार पर विभिन्न रैंक दिए। सीनियर अंडर ऑफिसर के तौर पर तेज सिंह, अंडर ऑफिसर अर्जुन सिंह एवं कनिका देवी, क्वार्टर मास्टर सार्जेंट ध्रुव, सार्जेंट गौतम बरदानी, चुनी लाल, पविंदर, रोहित कालिया, नीलम, तकनीकी ऑपरेटर मोनिका कुमारी, सीपीएल रीता कुमारी, कविता, चांदनी, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार और राशिका कुमारी और एलसीपीएल पुष्पा, अंजली, रितिका, ममता देवी, कशिश, मुस्कान और कविता ठाकुर को चुना गया। इस कार्यक्रम में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लगभग 70 कैडेट्स तथा पास-आउट वरिष्ठ कैडेट्स ने भी भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि यह रैंक केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed