सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Neetu from Hardaspura and Meenakshi from Julahakadi ward won the election.

Chamba News: हरदासपुरा से नीतू, जुलाहकड़ी वार्ड से मीनाक्षी ने ठोंकी ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Neetu from Hardaspura and Meenakshi from Julahakadi ward won the election.
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों से अब तक बीस उम्मीदवारों ने दाखिल किया परचा
Trending Videos

नगर पंचायत चुवाड़ी में भी छह से आठ तक पहुंचा उम्मीदवारों का आंकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा में दूसरे दिन नामांकन करने वालों का आंकड़ा 20 पहुंच गया।
जुलाहकड़ी वार्ड से मीनाक्षी ब्याल, जनसाली से सिमरन बड़ोत्रा, संतोष महाजन, हटनाला वार्ड से विजय कुमार, चौगान वार्ड से तन्वी मिर्जा, चौंतड़ा वार्ड से संजीव सूरी, सुनील नैय्यर, सुराड़ा वार्ड से रजनी शर्मा, हरदासपुरा से नीतू सरीन, ललिता देवी और धन्नो देवी ने चुनाव में ताल ठाेंकी। गत दिन सिर्फ छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। दूसरी तरफ, नगर पंचायत चुवाड़ी में वीरवार को दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इसके बाद उम्मीदवारों की संख्या आठ पहुंच गई है। नगर परिषद डलहौजी में दूसरे दिन 11 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोंकी। बुधवार को किसी ने भी नामांकन दायर नहीं किया था। शुक्रवार को अवकाश के चलते नामांकन प्रक्रिया शनिवार को रफ्तार पकड़ेगी। गौरतलब है कि शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा। लिहाजा, चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है। देर शाम तक बाजारों और गली-चौराहों में मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि चंबा नगर परिषद से 20 उम्मीदवारों, डलहौजी से 11 और नगर पंचायत चुवाड़ी से 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दायर किया है। बुधवार और वीरवार को 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दायर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed