{"_id":"6a7762fdb4ff9bb8920c4c15","slug":"neha-and-kavya-lose-their-mothers-lap-chamba-news-c-88-1-cmb1003-192631-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेहा और काव्या से छिना मां का आंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेहा और काव्या से छिना मां का आंचल
Sat, 08 Aug 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बैरागढ़-चंबा मार्ग पर चलुंज मोड़ के समीप शनिवार सुबह हुए बस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे में जान गंवाने वाली मां अब अपनी घायल बेटियों नेहा और काव्या के बीच नहीं हैं।
दोनों बेटियां अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मां की ममता के उस आंचल को तलाश रही हैं जो अब हमेशा के लिए उनसे छिन गया। इस हादसे में नीलम पत्नी मोती निवासी देवीकोठी की मौत हुई है।
नेहा और काव्या के लिए यह हादसा जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गया है। जिस मां के साथ दोनों बेटियां सफर पर निकली थीं, वही सफर उनके लिए कभी न भूलने वाली त्रासदी बन गया। हादसे के बाद अस्पताल में उपचार के बीच दोनों बेटियां मां को तलाश रही हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने मां को खोने वाली बच्चियों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर वे बच्चों के घर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
--