फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now, the network will also accompany you on the path to Bhole.

Chamba News: भोले की राह में अब नेटवर्क भी चलेगा साथ

Sun, 16 Aug 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Now, the network will also accompany you on the path to Bhole.
धन्छौ में बीएसएनएल टावर चालू, श्रद्धालुओं की राह में खत्म हुआ मोबाइल नेटवर्क का संकट
विज्ञापन

गौरीकुंड तक मिलेगी नेटवर्क की सुविधा, डलझील के पास गुल हो जाएगा सिग्नल
प्रशासन के लिए भी फोन के जरिये पल-पल की जानकारी लेने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा मार्ग पर पहली बार श्रद्धालुओं के फोन की घंटियां बजेंगी। धन्छौ में बीएसएनएल का टावर चालू हो चुका है। अब जो भी श्रद्धालु डलझील की तरफ रवाना होगा, उसे अपने फोन पर बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क की सेवाएं प्राप्त होंगी।
इसका लाभ प्रशासन को भी मिलेगा, वह मोबाइल के जरिये यात्रा मार्ग से जुड़ी पल पल की जानकारी ले पाएंगे। इससे पहले हड़सर से चढ़ाई शुरू करते ही मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता था। यह वापस हड़सर पहुंचने पर मिलता था। अब ऐसा नहीं होगा। धन्छौ में लगा नेटवर्क टावर श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान मोबाइल पर बात करने की सुविधा प्रदान करेगा। धन्छौ में लगा बीएसएनएल का टावर हड़सर से लेकर गौरीकुंड तक श्रद्धालुओं को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा प्रदान करेगा। हालांकि, डलझील के पास पहुंचने पर नेटवर्क गुल हो जाएगा। यात्रा के अन्य सभी पड़ावों पर नेटवर्क सुचारू रहेगा।
विज्ञापन


यह संचार सुविधा मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। बेहतर मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से श्रद्धालु अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन सहायता एवं संबंधित विभागों से त्वरित संपर्क स्थापित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त यात्रा व्यवस्था में तैनात सरकारी कर्मचारियों, विभिन्न सेवा प्रदाता संस्थाओं, सुरक्षा एवं बचाव दलों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर संचार स्थापित होने से यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के साथ त्वरित एवं प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।


अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि धन्छौ में बीएसएनएल का टावर चालू हो चुका है। श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर मोबाइल से अपने रिश्तेदारों से बात कर पाएंगे। प्रशासन को भी पड़ावों पर डयूटी देने वाले कर्मचारियों से जरूरी जानकारी लेने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed