{"_id":"6a72236775bbafd51e072f96","slug":"officials-must-complete-projects-on-time-dc-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192129-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) की ओर से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आकांक्षी जिले में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों को सुदृढ़ बनाने और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से सीएसआर के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि सीएसआर के अंतर्गत आईसीडीएस विभाग के माध्यम से बच्चों में कुपोषण एवं अवरुद्ध वृद्धि (स्टंटिंग) को कम करने के लिए लगभग 4 करोड़ 76 लाख 34 हजार रुपये की धन राशि परियोजना को स्वीकृत की गई है। अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख 58 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जिले में प्रारंभिक सर्वेक्षण के दौरान 4,687 बच्चे कुपोषित पाए गए थे। विभाग की ओर से संचालित विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप यह संख्या घटकर 2,269 रह गई है।
धात्री माताओं और पांच साल तक के बच्चों को हर माह न्यूट्रीशियन बार और पोर्रिज पाउडर की अतिरिक्त डाइट प्रदान की जा रही है। शीघ्र जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। उपायुक्त ने बताया कि सीएसआर के तहत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए आधुनिक 4-डी अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद भी की गई है। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सीएसआर के तहत एसजेवीएन की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही धनराशि का समयबद्ध एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।