सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Outsourced workers of Medical College Chamba are spending their time on loans.

Chamba News: उधारी में समय काट रहे मेडिकल कॉलेज चंबा के आउटसोर्स कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Outsourced workers of Medical College Chamba are spending their time on loans.
विज्ञापन
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, गुहार लगाने के बाद भी कंपनी ने नहीं किया भुगतान
Trending Videos

सिक्योरिटी गार्ड से लेकर ओपीडी और कार्यालयों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज में तैनात आउटसोर्स कर्मियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। पिछले तीन माह से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके चलते आउटसोर्स कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।
हैरानी की बात है कि आउटसोर्स कर्मचारियों ने कंपनी से भी गुहार लगाई है मगर अभी तक वेतन की अदायगी नहीं की गई है।
ऐसे में आउटसोर्स कर्मचारियों को उधारी पर समय काटना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा में सिक्योरिटी गार्ड से लेकर ओपीडी और कार्यालयों में सेवाएं दे रहे कर्मचारी आउटसोर्स के तहत नियुक्त हैं। कंपनी की ओर से इन्हें वेतनमान दिया जाता है। दो माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चंबा मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय कर्मी और सफाई व्यवस्था आउटसोर्स के तहत हैं। करीब 500 कर्मचारी इस समय मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में समय पर और नियमित तौर पर वेतन का भुगतान न होने से कर्मचारियों को परेशानियां हो रही हैं। बच्चों की फीस से लेकर घर का खर्च चलाना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द वेतन का भुगतान किया जाए।
--

मेडिकल कॉलेज सिक्योरिटी गार्ड यूनियन के प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि सिक्योरिटी गार्डों को तीन महीने और अन्य कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इस बारे में प्रबंधन को अवगत करवाया है। उम्मीद है कि जल्द वेतन का भुगतान प्रबंधन करेगा। उन्होंने बताया कि वेतन संबंधी आ रही समस्या को लेकर जल्द ही वे उपायुक्त चंबा से भी मिलेंगे।
--
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि आउट सोर्स कर्मियों को वेतनमान प्रदान करवाने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed