{"_id":"69f23b798656523c950a9fda","slug":"pangi-peaks-received-127-cm-of-snowfall-rain-fell-in-the-lower-areas-chamba-news-c-88-1-ssml1004-181969-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी की चोटियों में 12.7 सेंटीमीटर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी की चोटियों में 12.7 सेंटीमीटर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बरसे मेघ
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरसी राहत की बूंदों ने लोगों को दी राहत, किसानों को चिंताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपमंडल पांगी की ऊपरी चोटियों सुसार हिल्स, हुड़ान, गुम्मा, सुराल, सचे जोत में 12.7 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, डलहौजी, चंबा, भरमौर, तीसा, भटियात और क्षेत्र में हल्की बारिश ने मौसम ठंडा हो गया है।
आसमान से बरसी राहत की बूंदों ने लोगों को तपिश से राहत दिलाई है। दूसरी ओर, मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों को गेहूं के खराब होने की चिंता सताने लगी है। बारिश के बाद जिले के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आई गिरावट के बाद पर्यटन स्थल डलहौजी और खज्जियार में अब लोगों ने एक बार फिर से अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के बाद भरमौर उपमंडल में सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर 2 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। चंबा, डलहौजी, खज्जियार, तीसा में रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा। बीच-बीच में धूप खिली रही। पांगी की ऊपरी चोटियों में 12.7 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। किलाड़ मुख्यालय में सुबह से काले बादल छाए रहे। बारिश का क्रम भी दिन भर चलता रहा। किसानों में मग्घर सिंह, नेक सिंह, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार के मुताबिक खेतों में कई जगह पर गेहूं काट कर रखी है तो कग्जगह कटने की तैयारी है लेकिन बारिश होने से फसल के सड़ने की नौबत पेश आती दिख रही है।
--
Trending Videos