फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pawan Saho Wins the Top Prize at the Khadoda Chhinj Fair

Chamba News: पवन साहो के नाम रही खड़ोदा छिंज मेले की बड़ी माली

Fri, 31 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pawan Saho Wins the Top Prize at the Khadoda Chhinj Fair
सरोल (चंबा)। कियाणी क्षेत्र के खड़ोदा में आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में पहलवानों ने दमखम दिखाया। मेले में करीब 50 पहलवानों ने भाग लिया। सभी मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे के रहे।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष केहर सिंह ने बताया कि मेले की छोटी माली का मुकाबला सूरज और शानू के बीच हुआ। सूरज ने शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए शानू को चित कर छोटी माली अपने नाम की। विजेता सूरज को 1,500 रुपये और उपविजेता शानू को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, बड़ी माली का फाइनल मुकाबला पवन साहो और बसोली के सोमराज के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पवन साहो ने सोमराज को शिकस्त देकर बड़ी माली पर कब्जा जमाया। विजेता पवन साहो को 3,000 रुपये और उपविजेता सोमराज को 2,100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। केहर सिंह ने बताया कि छिंज मेले के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। मेले के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed