{"_id":"6a81f000b6743342190ed049","slug":"players-furious-over-the-dilapidated-state-of-padhar-sports-ground-threaten-to-lay-siege-to-the-sdm-office-chamba-news-c-88-1-cmb1014-193323-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पधर खेल मैदान की बदहाली पर भड़क उठे खिलाड़ी, एसडीएम दफ्तर घेरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पधर खेल मैदान की बदहाली पर भड़क उठे खिलाड़ी, एसडीएम दफ्तर घेरने की चेतावनी
Sun, 16 Aug 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम, बोले- कीचड़ और गंदगी से अभ्यास हो रहा प्रभावित
बोले- मेला हुए दो महीने बीते, अभी तक नहीं हो पाई मैदान की मरम्मत और सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत का एकमात्र पधर खेल मैदान लंबे समय से बदहाल है। रविवार को एचपीसीए चंबा की खिलाड़ी बच्चियां अभ्यास के लिए मैदान पहुंचीं तो वहां की स्थिति देखकर नाराज हो गईं। मैदान में जगह-जगह कीचड़, गंदगी, पत्थर और पानी जमा होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है।
खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मैदान को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मैदान की हालत नहीं सुधरी तो उपमंडल कार्यालय (नागरिक) का घेराव किया जाएगा।
खिलाड़ियों ने बताया कि जून में मेला समाप्त होने के बाद करीब दो माह बीत चुके हैं लेकिन मैदान की सफाई और मरम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मेला आयोजित करने के लिए मैदान नीलाम करते समय इसे समाप्ति के बाद पहले की तरह दुरुस्त करने का आश्वासन दिया जाता है। इसके बावजूद मैदान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने कहा कि एचपीसीए चंबा की कई बच्चियां प्रदेश और देश स्तर पर क्रिकेट खेलने का सपना लेकर नियमित अभ्यास करती हैं। खराब मैदान के कारण उनका अभ्यास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। विश्वजीत सिंह, अंतरिक्ष शर्मा, संदीप कुमार, गुरबहादुर, मनोज कुमार और यूथ क्लब बनीखेत के सदस्यों ने प्रशासन से जल्द सफाई और मरम्मत करवाने की मांग की। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि मैदान की मरम्मत और रखरखाव के लिए राशि जारी कर दी गई है। मौसम खुलते ही जल्द मैदान को दुरुस्त कर दिया जाएगा।