{"_id":"69b6e2d00e65f2ee9e0f6152","slug":"sachin-and-monica-were-awarded-the-best-student-award-chamba-news-c-88-1-cmb1003-177331-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सचिन और मोनिका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सचिन और मोनिका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा के विदाई समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य।
विज्ञापन
विदाई समारोह में सतीश शर्मा चिरंजीवी शास्त्री और रिया टंडन चुनी गईं आयुष्मती
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा की ओर से विदाई समारोह का आयोजन परेल में किया गया। इसमें प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में प्रश्नोत्तरी से वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का चयन किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र सचिन ठाकुर और सर्वश्रेष्ठ छात्रा मोनिका ठाकुर को चुना गया। सतीश शर्मा को चिरंजीवी शास्त्री और रिया टंडन को आयुष्मती चुना गया।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में शास्त्री द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के छात्रों का मंच पर तिलक लगाकर स्वागत किया और विभिन्न टास्क दिए। इन्हें विद्यार्थियों ने पूरा किया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। शास्त्री द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य गायन आदि विभिन्न प्रस्तुतियां देकर समारोह में समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि मेहनत से सफलता को हासिल किया जा सकता है। जो भी गुरुजनों ने मार्गदर्शन किया है, उससे एक अच्छे नागरिक बनें और समाज को जागृत करें। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक आचार्य कपिल मोहन, अधीक्षक इंदु शर्मा, वरिष्ठ सहायक धीरज और तिलक उपस्थित रहे।
Trending Videos