सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Safety nets missing from Banikhet-Khairi bridge, putting traffic at risk

Chamba News: बनीखेत-खैरी पुल से सुरक्षा जालियां गायब, खतरे में आवाजाही

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Safety nets missing from Banikhet-Khairi bridge, putting traffic at risk
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी पुल पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के दोनों तरफ लगे सुरक्षा जालियां, पैरापिट और क्रैश बैरियर न होने के चलते किसी भी समय हादसा हो सकता है।
Trending Videos

पहले पुल के दोनों तरफ ऊंची जालियां लगी थीं, लेकिन अब वे गायब हैं। इससे कोई भी व्यक्ति या वाहन नाले में गिर सकता है। पुल पर रोज आवाजाही करने वाले महिंदर सिंह, राजकुमार, बंसी लाल, गणेश, विपिन, सरोज और निखिल ने कहा कि कई लोग बस का इंतजार भी पुल के समीप ही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पुल पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं या पहले की तरह जालियां स्थापित की जाएं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील धवन ने बताया कि यह पुल एनएचपीसी के अधीन आता है और इसका रखरखाव एनएचपीसी द्वारा ही किया जाता है।
एनएचपीसी के समूह वरिष्ठ प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है और टूटीं हुई जालियों की मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed