{"_id":"6988b9a09829caabd9091c40","slug":"regular-payments-in-tribal-areas-long-wait-elsewhere-chamba-news-r-399-1-sml1005-426993-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जनजातीय क्षेत्रों में नियमित हो रहा भुगतान, अन्य जगह बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जनजातीय क्षेत्रों में नियमित हो रहा भुगतान, अन्य जगह बढ़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं को नियमित रूप से हर माह इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि का तोहफा मिल रहा है, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में आवेदन कर चुकी महिलाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। इन इलाकों में जून 2024 के बाद एक भी किस्त महिलाओं को नहीं मिली है। पंचायतों से सत्यापन के फेर में ही महिलाओं के आवेदन फंस चुके हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में शामिल किन्नौर, लाहौल-स्पीति, जिला चंबा चंबा के पांगी और भरमौर में करीब 5,000 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत हर माह 1500 रुपये की राशि जारी की जा रही है।
सरकार की ओर से इस योजना को संचालित करने का मकसद 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। सरकार की ओर से जिला चंबा 32,79 महिलाओं को अब तक लाभान्वित किया है, जबकि 2,036 महिलाएं जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी से लाभार्थी हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि हर माह देने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से पहली बार जून 2024 में महिलाओं के खाते में तीन माह की किस्त एक साथ डाली। इसके बाद पंचायतों से वेरिफिकेशन के सरकार ने निर्देश जारी किए। अभी तक किस्तें नहीं डाली गईं हैं।
उधर, जिला कल्याण अधिकारी चंबा राज बहादुर ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं को नियमित तौर पर किस्त का भुगतान किया जा रहा है। अन्य इलाकों की पंचायतों में वेरिफिकेशन के लिए आवेदन भेजे गए हैं।
Trending Videos