फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seven temporary culverts washed away; journey became longer.

Chamba News: सात अस्थायी पुलियां बहीं, सफर हुआ लंबा

Wed, 19 Aug 2026 03:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Seven temporary culverts washed away; journey became longer.
सात पुलियां बहीं, 400 ग्रामीणों की राह मुश्किल
विज्ञापन

भद्र खड्ड पर बनी थी एक लोहे और छह लकड़ी की पुलियां
400 ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल, सैकड़ों लोगों की बढ़ी परेशानी
ग्राउंड रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बादल फटने के बाद चौरासी चली नाले का जलस्तर बढ़ने से खुंदेल पंचायत के वार्ड नंबर एक गिरड़ के गांव अलमी को जोड़ने वाली लोहे की अस्थायी पुलिया रविवार को बह गई। इसके अतिरिक्त भद्र खड्ड पर बनीं छह और लकड़ी की अस्थायी पुलियां भी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। इससे बलौठ और खुंदेल पंचायतों के कलौंस, कैला, बलोठ, गरौंडी, कनेंतर और मल्ला गांवों की करीब 400 की आबादी की आवाजाही प्रभावित हुई है। पुलियां बहने के बाद ग्रामीणों के लिए आवागमन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब लोगों को गिरड़ से कनेतर, कनेतर से गिल्लू और गिल्लू से बतोट होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे पैदल सफर अब 20 किलोमीटर तक हो गया है। पुलियां बहाल होने पर यह दूरी करीब 12 किलोमीटर रह जाएगी। बतोटू से अलमी तक मार्ग स्वीकृत हो चुका है लेकिन अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। बरसात में अस्थायी पुलियां बहने से हर वर्ष ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाने के साथ ही भद्र खड्ड पर स्थायी पुल और आवश्यक स्थानों पर अस्थायी पुलियों का निर्माण करवाने की मांग की है।
- बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ने से लोहे का पुल और छह लकड़ी की अस्थायी पुलियां बह गई हैं। इससे लोगों की राह रुक गई है। -प्यार सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य
विज्ञापन

- पुलियां बहने से बलौठ और खुंदेल पंचायतों के गांवों के करीब 400 लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। -प्रकाश चंद, मंदिर पुजारी
- बतोटू-अलमी मार्ग स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। -चुनी लाल, अलमी निवासी
- पुलियां न होने से ग्रामीणों को करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त पैदल सफर करना पड़ेगा। इससे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी बढ़ेगी। -जयराम, पूर्व वार्ड सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि अस्थायी पुलियों के स्थान पर नई पुलियां बनाने और ग्रामीणों को राहत देने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। सड़क का कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed