फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strengthening of Killar-Purthi road begins; residents to get relief.

Chamba News: किलाड़-पुरथी मार्ग का सुदृढ़ीकरण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

Wed, 19 Aug 2026 04:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
Strengthening of Killar-Purthi road begins; residents to get relief.
पांगी(चंबा)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 108 आरसीसी इकाई ने मंगलवार से ग्रीफ कैंप किलाड़ से पुरथी तक सड़क सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया। कार्य शुरू होने से पांगी घाटी के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मंगलवार को बीआरओ अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में पेवर मशीन और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से कार्य शुरू किया गया। किलाड़-पुरथी मार्ग घाटी के लोगों और यहां आने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क के सुधरने से आवागमन अधिक सुगम होने के साथ यात्रियों को गड्ढों और धूल-मिट्टी से भी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। वहीं, सड़क संपर्क मजबूत होने से स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सड़क का कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने बीआरओ और 108 आरसीसी के अधिकारियों व जवानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed