फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The duty room itself is in need of treatment.

Chamba News: ड्यूटी रूम खुद मांग रहा इलाज

Thu, 06 Aug 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 06 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The duty room itself is in need of treatment.
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर डयूटी रूम की दीवारों में पड़ी सीलन। संवाद।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के ड्यूटी रूम की खिड़कियां टूटीं, दीवारों में भी सीलन
विज्ञापन

मच्छर भी उड़ा रहे नींद, बदहाल व्यवस्था से जंग लड़ रहे हैं डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मरीजों की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर खुद असुविधाओं के बीच रातें गुजारने को मजबूर हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी रूम में टूटी खिड़कियां, सीलन भरी दीवारें और मच्छरों का आतंक ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है जहां इलाज के साथ डॉक्टरों को बदहाल व्यवस्था से भी जंग लड़नी पड़ रही है। शौचालय की हालत उससे भी बदतर है। नाक पर रुमाल रखकर डॉक्टरों को वहां जाना पड़ता है। खिड़कियां टूटी-फूटी हालत में हैं। रात को मच्छर कमरे में पहुंच जाते हैं। ये डॉक्टर को रात में आराम तक नहीं करने देते। नौकरी के कारण डॉक्टर इस लचर व्यवस्था की शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे इंटर्न डॉक्टर खुद बदहाल व्यवस्था का शिकार हैं। अस्पताल का डॉक्टर ड्यूटी रूम ऐसी जर्जर और अस्वच्छ स्थिति में है कि उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। हालात इतने खराब हैं कि डॉक्टरों का कहना है कि यह कमरा किसी व्यवस्थित ड्यूटी रूम से ज्यादा भैंस के तबेले जैसा नजर आता है।
विज्ञापन


तीमारदारों में जय किशन, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र, प्रहलाद कुमार, विनोद कुमार, संजय शर्मा और अजय कुमार ने बताया कि रात को जब तीमारदार मरीज को इलाज के लिए डयूटी रूम जाते हैं। वहां की हालत देखकर उन्हें डॉक्टरों पर तरस आता है। डॉक्टर विपरीत परिस्थितियों में ड्यूटी दे रहे हैं। प्रशासन व प्रबंधन को उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि ड्यूटी रूम की हालत में शीघ्र सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर डयूटी रूम की दीवारों में पड़ी सीलन। संवाद।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर डयूटी रूम की दीवारों में पड़ी सीलन। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed