{"_id":"6a74c3a3871d790ecc05b4d5","slug":"vehicle-arrived-with-110-cylinders-50-consumers-returned-empty-handed-chamba-news-c-88-1-cmb1014-192354-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 110 सिलिंडर लेकर आई गाड़ी, 50 उपभोक्ता खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 110 सिलिंडर लेकर आई गाड़ी, 50 उपभोक्ता खाली हाथ लौटे
Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत में गैस की कॉपियां जमा करवाते, अपनी बारी का इंतजार करते व गैस एजेंसी की गाड़ी को रोकते उ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत में नाराज लोगों ने गैस वितरण वाहन रोका, एसडीएम के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
लोग बोले- गैस सिलिंडरों की कमी के कारण बार-बार झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। स्थानीय बाजार में वीरवार को एक बार फिर घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी देखने को मिली। डलहौजी गैस सर्विस का वितरण वाहन सुबह करीब 10 बजे 110 घरेलू गैस सिलिंडर लेकर बाजार पहुंचा।
गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं की गैस कॉपियां जमा कर उन्हें क्रमवार सिलिंडर लेने के लिए वाहन के पास भेजना शुरू किया। दोपहर साढ़े बारह बजे तक करीब 60 उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित कर दिए गए जबकि दोपहर करीब डेढ़ बजे तक सभी 110 सिलिंडर समाप्त हो गए। इसके चलते करीब 50 उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने से वंचित रह गए।
सिलिंडर खत्म होने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं में रोष फैल गया। नाराज लोगों ने गैस वितरण वाहन को कुछ समय के लिए रोक लिया और मांग की कि जब तक शेष उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वाहन को आगे न जाने दिया जाए। इसके बाद उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज से दूरभाष पर संपर्क किया गया। उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं को जल्द सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे लोगों ने वाहन को जाने दिया। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने गैस से वंचित रह गए करीब 50 उपभोक्ताओं की गैस कॉपियां अपने पास जमा कर लीं और अगले वितरण में सिलिंडर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि बनीखेत क्षेत्र में लगातार गैस सिलिंडरों की कमी के कारण उन्हें बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में गैस सिलिंडर भेजे जाएं ताकि लोगों को बाजार के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उधर, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि बनीखेत क्षेत्र में गैस सिलिंडरों की कमी की जानकारी मिलते ही गैस एजेंसी को शेष उपभोक्ताओं को जल्द अतिरिक्त गैस वितरण वाहन भेजने और पर्याप्त संख्या में सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
--