{"_id":"6a74c298dc4873f3fe0ddffd","slug":"the-support-system-for-innocent-children-wife-and-elderly-mother-was-snatched-away-chamba-news-c-88-1-cmb1003-192379-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मासूम बच्चों, पत्नी और बुजुर्ग मां का छिना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मासूम बच्चों, पत्नी और बुजुर्ग मां का छिना सहारा
Thu, 06 Aug 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा में होली के लामू–क्वारसी मार्ग पर हादसे के बाद शवों को रस्सी के सहारे निकालने में जुटे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर और टैक्सी चालक की सड़क हादसे में मौत, पूरे गांव में पसरा मातम
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग, शवों को खाई से निकाला
दलीपा राम
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र के लामू-क्वारंसी मार्ग पर किले दी डांग के समीप हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं।
हादसे में जान गंवाने वाले लोक निर्माण विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत सुरेश कुमार की मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां, एक बेटा और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया के असमय निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे का शिकार संजय कुमार पेशे से टैक्सी चालक थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और मां को छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा होने के कारण उनकी मौत से परिजनों के सामने गहरा आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है। दोनों बुधवार देर रात हिलिंग से अपने गांव लामू लौट रहे थे। लामू गांव से करीब दो किलोमीटर दूर किले दी डांग के समीप कार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने वीरवार को शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों की मौत की खबर फैलते ही लामू गांव में मातम छा गया है। वीरवार को गांव का माहौल गमगीन रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही हादसे में दो परिवारों के सहारे छिन जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
--