फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The 'Ganga of Knowledge' flowed at the Sant Nirankari Bhawan in Banikhet.

Chamba News: संत निरंकारी भवन बनीखेत में बही ज्ञान की गंगा

Sun, 09 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The 'Ganga of Knowledge' flowed at the Sant Nirankari Bhawan in Banikhet.
बनीखेत (चंबा)। संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें प्रचार टूर कार्यक्रम के तहत पहुंचे जोनल इंचार्ज महात्मा दुनी चंद ने प्रवचनों की अमृतवर्षा की। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन देश-विदेश के साथ-साथ गांव-गांव तक परमात्मा और सत्य का संदेश पहुंचा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच ही परमात्मा है और वह प्रत्येक मनुष्य के अंग-संग विराजमान है। निरंकारी मिशन इसी निराकार परमात्मा की अनुभूति करवाने का कार्य कर रहा है। परमात्मा का बोध सद्गुरु की कृपा से संभव होता है जिसे ब्रह्मज्ञान कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य को परमात्मा का दीदार हो जाता है तो उसके मन से सभी प्रकार के भ्रम दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


महात्मा दुनी चंद ने कहा कि ब्रह्मज्ञानी वही है जो परमात्मा को अपने अंग-संग महसूस करते हुए सद्मार्ग पर चलता है। ऐसा व्यक्ति नफरत और निंदा से दूर हो जाता है तथा दूसरों के सुख में अपनी खुशी महसूस करता है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन का संदेश है कि परमात्मा को जाना और अनुभव किया जा सकता है। शाखा संयोजक महात्मा एचएस गुलेरिया ने कहा कि निरंकारी मिशन का मुख्य उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी मनुष्यों को ईश्वर से जोड़ना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed