{"_id":"6a7a0876600d9855ba0a9508","slug":"the-narcotic-capsules-seized-from-the-groin-area-will-undergo-quality-testing-at-a-laboratory-chamba-news-c-88-1-ssml1006-192813-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जांघी में पकड़े नशीले कैप्सूलों की प्रयोगशाला में होगी गुणवत्ता जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जांघी में पकड़े नशीले कैप्सूलों की प्रयोगशाला में होगी गुणवत्ता जांच
Mon, 10 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा से कैप्सूलों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए कंडाघाट की लैब
मुंबई से आने वाले कैप्सूल भी निकले थे नकली, अब पठानकोट की बारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जांघी में युवक के घर से बरामद नशीले कैप्सूलों को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला में भेज दिया है। यहां इन कैप्सूलों की गुणवत्ता की जांच होगी।
इसमें यह पता लगेगा कि कैप्सूल खाने लायक थे या नहीं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बीते मंगलवार को जांघी में घर पर रेड करके प्रेगाबालिन और टैपेंटाडोल 1362 कैप्सूल पकड़े थे। इन कैप्सूलों को मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेचने की योजना थी। गुप्त सूचना के आधार पर इस मंसूबे को स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया।
कुछ माह पहले मुंबई से चंबा में सप्लाई होने वाले नशीले कैप्सूल भी स्वास्थ्य विभाग ने पकड़े। जब उनकी गुणवत्ता जांच करवाई गई तो कैप्सूल नकली निकले। ऐसे में जांघी में मिले कैप्सूलों की भी गुणवत्ता जांच करवाई जा रही है। ये कैप्सूल पठानकोट से चंबा पहुंचे थे। राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि कैप्सूलों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग जहां से कैप्सूल मंगवाए गए थे, वहां तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।