{"_id":"69f23c5b4e71b6ed8d0279b8","slug":"the-number-of-tourists-in-khajjiar-has-declined-due-to-rain-chamba-news-c-88-1-ssml1006-181927-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश होने से खज्जियार में घटी पर्यटकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश होने से खज्जियार में घटी पर्यटकों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से झील मैदान में उमड़ रही थी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। बारिश होने से पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की संख्या में अचानक कमी आ गई है। पिछले कुछ दिन से खज्जियार में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी।
मैदानी इलाकों से पर्यटक गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे थे। इसके चलते सुबह से शाम तक झील मैदान पर्यटकों से भरा हुआ नजर आ रहा था।
बुधवार को बारिश होने से उनकी संख्या में एक दम 50 फीसदी कमी आ गई। स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, रवि कुमार, सोनू, मयंक, अजय कुमार और विशाल ने बताया कि गर्मी के सीजन में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों का मुख्य व्यवसाय भी पर्यटन से जुड़ा है। ऐसे में गर्मी के सीजन में जो कमाई होती है, उससे ही उनका साल भर का गुजारा चलता है। ऐसे में यदि बारिश होती रही तो पर्यटकों की संख्या में कमी आती जाएगी। यह कारोबार के लिए नुकसानदायक है। इसलिए उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में मौसम बिलकुल साफ होगा और पर्यटकों की भीड़ यहां फिर से बढ़ जाएगी। संवाद
Trending Videos