सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The queues started forming early in the morning, and chants of "Har Har Mahadev" resonated throughout the Chandrashekhar Temple in Saho.

Chamba News: सुबह ही लग गईं कतारें, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा चंद्रशेखर मंदिर साहो

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
The queues started forming early in the morning, and chants of "Har Har Mahadev" resonated throughout the Chandrashekhar Temple in Saho.
चंबा के चंद्रशेखर मंदिर साहो में महा​शिवरात्री के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। दिन : रविवार, समय : सुबह 8 से 10 बजे, स्थान : चंद्रशेखर मंदिर साहो। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर साहो स्थित चंद्रशेखर मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 8 बजे से संवाददाता यहां पहुंचे तो देखा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं हैं। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा।
Trending Videos

मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। सुबह 9 बजे तक सैकड़ों भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इनमें कई श्रद्धालु ऐसे रहे, जिन्होंने व्रत रखा है और उन्होंनें भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे हवन-यज्ञ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। स्थानीय भजन मंडलियों ने शिव भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंदिर परिसर में मेले जैसा वातावरण रहा। प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ आयोजन में शामिल हुए।
इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान अदीप चौणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में धार्मिक एकता और आस्था की मिसाल पेश की। भक्तों ने प्रार्थना की कि भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि का वास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed