सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The stage for the IPL will be set at Chamba Chaugan.

Chamba News: चंबा चौगान में सजेगा आईपीएल का मंच

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
The stage for the IPL will be set at Chamba Chaugan.
विज्ञापन
फैन पार्क में पहली बार दिखेगा चौकों-छक्कों का रोमांच, स्टेडियम जैसा आनंद ले पाएंगे दर्शक
Trending Videos

दर्शक आईपीएच मैचों के जरिये देख सकेंगे ऐतिहासिक शहर की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा का ऐतिहासिक चौगान क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईपीएल के रंग में रंगने जा रहा है। दो और तीन मई को चंबा के चौगान नंबर-एक में पहली बार आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा।
चौगान में पार्क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस आयोजन में क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसा अनुभव अपने ही शहर में मिलेगा। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान चौगान में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। शनिवार (दो मई) को शाम 7:00 बजे से मैच का लाइव प्रसारण शुरू होगा जबकि रविवार (तीन मई) को होने वाले दोनों मैचों का आनंद दर्शक दोपहर से ही ले सकेंगे। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एंट्री पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। आईपीएल फैन पार्क केवल मैच देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। डीजे और लाइव संगीत के साथ चौगान का माहौल किसी बड़े स्टेडियम की तरह गुंजायमान रहेगा। दर्शकों के लिए खान-पान के स्टाल्स के साथ-साथ रोमांचक उपहार जीतने के अवसर भी मिलेंगे। यह आयोजन चंबा की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के दौरान चंबा की समृद्ध विरासत की झलक दिखेगी। विशेष रूप से चंबियाली, गद्दी और पंगवाल सहित अन्य समुदायों की पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य के माध्यम से चंबा की संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इस वैश्विक मंच के माध्यम से चंबा के ऐतिहासिक क्षणों को कैमरे में कैद कर पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाएगा जिससे करीब 20 से 22 करोड़ लोग चंबा की आभा से रूबरू होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने फैन पार्क को लेकर आईपीएल चेयरमैन व एचपीसीए के सचिव का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed