{"_id":"69b6e20faf490fa8c701815f","slug":"the-trend-of-kuranha-gardeners-towards-kiwi-increased-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177344-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कीवी की ओर बढ़ा कुरांह के बागवानों का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कीवी की ओर बढ़ा कुरांह के बागवानों का रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में परीक्षण के तौर पर लगाए कीवी के 25 पौधों का उत्साहजनक रहा परिणाम
सफल परीक्षण के बाद बढ़ सकता है कीवी की खेती का दायरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कुरांह क्षेत्र के बागवान पारंपरिक खेती से हटकर अब नई फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। क्षेत्र के एक बागवान ने परीक्षण के तौर पर कीवी के 25 पौधे लगाए थे।
इनके परिणाम काफी उत्साहजनक सामने आए हैं। पौधों की अच्छी बढ़वार और अनुकूल उत्पादन की संभावना ने क्षेत्र के अन्य किसानों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। बागवानों का कहना है कि शुरुआत में कीवी की खेती को लेकर आशंका थी, इसलिए पहले परीक्षण के रूप में कुछ पौधे ही लगाए गए थे। पौधों की अच्छी वृद्धि और सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद अब इसकी खेती को बड़े स्तर पर अपनाने की योजना बनाई जा रही है।
स्थानीय बागवानों में उत्तम सिंह, किशन चंद, बिहारी लाल, अमर सिंह और ध्यान सिंह ने कहा कि जनवरी में उन्होंने कीवी के पौधे लगाए थे। इसके अच्छे परिणाम आना शुरू हो गए हैं। यदि कीवी की खेती सफल रहती है तो इससे किसानों की आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। इसी कारण अब क्षेत्र के अन्य किसान भी कीवी के पौधे लगाने को लेकर रुचि दिखा रहे हैं। आने वाले समय में कुरांह क्षेत्र में कीवी की खेती का दायरा और बढ़ सकता है जिससे किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ एक नया और लाभदायक विकल्प भी मिलेगा।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि बागवान कहीं भी कीवी उगा सकते है। लावारिस पशु और जंगली जानवर भी इसे तबाह नहीं करते हैं और इसके दाम भी बाजार में बेहतर हैं।
--
Trending Videos