सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three candidates contested from Sapdi, one each from Kasakada, Sultanpur and Chaugan.

Chamba News: सपड़ी से तीन, कसाकड़ा, सुल्तानपुर और चौगान से एक-एक प्रत्याशी ने ठोंकी ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Three candidates contested from Sapdi, one each from Kasakada, Sultanpur and Chaugan.
विज्ञापन
नगर परिषद चुनावों को लेकर नामांकन शुरू, दो मई तक जारी रहेगी प्रक्रिया
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चुनावों को लेकर उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोंकना शुरू कर दिया है। बुधवार को सपड़ी वार्ड से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा।
इनमें भूपेंद्र सिंह, निशा बड़याल, महाराज कृष्ण ने दावेदारी पेश की है। चौगान वार्ड से भावना मल्होत्रा ने भी नामांकन भरा। कसाकड़ा वार्ड से कुमारी सपना ने दावेदारी पेश की। सुल्तानपुर से कांता देवी ने नामांकन दायर किया। नामांकन के दौरान उम्मीदवार समर्थकों को लेकर पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया दो मई तक जारी रहेगी। इसके बाद चार मई को छंटनी होगी। गौरतलब है कि शहर के 11 वार्डाें में चुनावी माहौल धीरे धीरे गर्माने लगा है। उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोंक दी है। कांग्रेस और भाजपा के नेता शहर के मोहल्लों में जाकर मतदाताओं की नब्ज भी टटोल रहे है। हालांकि, अभी तक प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस चुनावी ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देने से बच रहे हैं। नामांकन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि कांग्रेस और भाजपा किसे पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाएगी।
--
डलहौजी में किसी ने भी नहीं भरा परचा
पर्यटन नगरी डलहौजी के 9 वार्डों से नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इससे अब तरह-तरह की अटकलों का दौर आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed