सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Took the exam with enthusiasm... the question paper was as expected

Chamba News: उत्साह से दी परीक्षा... उम्मीद के मुताबिक ही आया प्रश्न पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Took the exam with enthusiasm... the question paper was as expected
चंबा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में परीक्षा के बाद हॉल से बाहर आती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों जमा दो अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन
Trending Videos

करीब 13000 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा, नकल का कोई मामला नहीं आया सामने

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में वीरवार को बोर्ड कक्षा जमा दो अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह से परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के बाद विद्यार्थी एक दूसरे के साथ प्रश्न पत्रों को लेकर चर्चा करते भी दिखे।
स्कूल में विद्यार्थी परीक्षा के निर्धारित समय से पहले पहुंच गए। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने बच्चों की जांच भी की। इसके बाद एक-एक कर परीक्षा केंद्र में भेजा गया। ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में मंगलवार से दसवीं और जमा दो बोर्ड परीक्षा का आगाज हो चुका है। परीक्षा के दूसरे दिन बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। समय के अनुरूप विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। गौरतलब है कि जिला चंबा में करीब 13 हजार विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही स्कूलों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। लिहाजा, स्कूलों ने भी तमाम व्यवस्थाओं को बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पहली परीक्षा हुई जबकि बोर्ड की ओर से निगरानी की गई। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से गठित उड़नदस्तों ने अलग-अलग स्कूलों में दबिश दी और व्यवस्था जांची। इस दौरान किसी प्रकार का नकल का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अंग्रेजी विषय काफी महत्वपूर्ण रहता है। इसलिए इस परीक्षा की तैयारी अच्छे से की। कहा कि प्रश्न पत्र में जो आया, उसकी तैयारी काफी बेहतर थी। - साक्षी जसरोटिया, कक्षा जमा दो
--
अंग्रेजी विषय की परीक्षा बेहतर रही। तैयारी के मुताबिक ही प्रश्न पत्र में प्रश्न आए। कहा कि अच्छे अंक आने को लेकर आश्वस्त हूं।
- महक ठाकुर, कक्षा जमा दो
--
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अकसर दवाब रहता है मगर परीक्षा के लिए अच्छे से तैयारी कर रहे है। अंग्रेजी विषय की परीक्षा बेहतर रही।
- दीक्षा सरयाल, कक्षा जमा दो।
--
परीक्षा के दौरान काफी बेहतर व्यवस्था रही। परीक्षा को लेकर काफी अच्छे से तैयारी की थी। कहा कि तैयारी के अनुरूप ही परीक्षा हुई। - प्रिया नेगी, कक्षा जमा दो
--

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि विभागीय उड़नदस्ते निरीक्षण कर रहे हैं। किसी प्रकार के नकल का मामला सामने नहीं आया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed