फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traditional diet of Pangi Valley gains global recognition.

Chamba News: पांगी घाटी का पारंपरिक आहार बना वैश्विक पहचान

Fri, 31 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Traditional diet of Pangi Valley gains global recognition.
शोध में पांगी घाटी की डाइट को मिला सुरक्षात्मक आहार का दर्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले की दुर्गम पांगी घाटी की समृद्ध और अनूठी खाद्य परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। पंगवाल और भोट समुदाय के पारंपरिक खान-पान पर आधारित एक शोध प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में पहली बार भारतीय हिमालय के किसी समुदाय के पारंपरिक आहार को एक नामित सुरक्षात्मक आहार के रूप में मान्यता देते हुए इसे पांगी घाटी की डाइट नाम दिया गया है।

शोध के अनुसार पांगी घाटी के लोगों के भोजन में शामिल मोटे अनाज, जैसे कुट्टू और जौ, याॅक के दुग्ध उत्पाद जैसे छांग और चुरपा और उच्च एंटी ऑक्सीडेंट वाले जंगली पौधे हृदय रोग, मधुमेह समेत कई गैर-संचारी रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि यहां के पारंपरिक, शुद्ध और बिना प्रसंस्कृत भोजन में सोडियम और पोटेशियम का अनुपात संतुलित है। यह बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस महत्वपूर्ण शोध का नेतृत्व डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के डॉ. सुनील कुमार रैना ने किया है। उनके इस प्रयास ने भारतीय पारंपरिक ज्ञान और हिमालयी जीवनशैली को वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर नई पहचान दिलाई है। पांगी घाटी के पंगवाल और भोट समुदाय की पीढ़ियों से चली आ रही खाद्य परंपरा आज आधुनिक विज्ञान की कसौटी पर भी खरी उतरी है। भरमौर-पांगी विधायक डॉ जनकराज ने भी डॉ सुनील कुमार रैना को बधाई दी है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed