{"_id":"6a81f202c88c9290790cccaf","slug":"tricolour-not-hoisted-at-mehla-block-office-on-independence-day-chamba-news-c-88-1-cmb1002-193303-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मैहला ब्लॉक कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर नहीं फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मैहला ब्लॉक कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर नहीं फहराया तिरंगा
Sun, 16 Aug 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 56 पंचायतों के विकास खंड कार्यालय में लटका रहा ताला, अधिकारी-कर्मचारी भी रहे नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां जिलेभर में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों में तिरंगा शान से लहराया, वहीं विकास खंड मैहला कार्यालय में ध्वजारोहण नहीं होने का मामला सामने आया है।
राष्ट्रीय पर्व पर कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा और मौके पर न अधिकारी दिखाई दिए और न ही कर्मचारी। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीणों में सन्नी चौणा, उमेश ठाकुर, रमेश जरयाल, शिव दत्त शर्मा, निशा देवी और मीना कुमारी ने कहा कि 15 अगस्त को करीब 56 पंचायतों वाले विकास खंड कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज न फहराया जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह केवल कार्यक्रम आयोजित न होने का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा विषय है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि बीडीओ किसी कारणवश ध्वजारोहण के लिए उपलब्ध नहीं थे तो किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को इसकी जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई। राष्ट्रीय पर्व को लेकर पहले से तैयारियां होनी चाहिए थीं। वहीं, बीडीसी अध्यक्ष सोनू देवी ने कहा कि यदि बीडीओ स्वयं ध्वजारोहण नहीं कर सकते थे तो पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यालय में तिरंगा न फहराया जाना चिंता का विषय है और इस मामले को लेकर चर्चा की जाएगी।
-- --