फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two youths each enrolled in the Fitter and Wireman trades.

Chamba News: फिटर और वायरमैन ट्रेड में दो-दो युवाओं ने लिया दाखिला

Fri, 14 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two youths each enrolled in the Fitter and Wireman trades.
आईटीआई चंबा में हुई पहले दौर की काउंसलिंग में नहीं दिखाया उत्साह
विज्ञापन

सीटें भरने के लिए प्रबंधन की नजर अब दूसरे दौर की काउंसलिंग पर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में फिटर और वायरमैन ट्रेड में दाखिले के लिए युवाओं में खास उत्साह नहीं दिखा। पहले दौर की काउंसलिंग के बाद दोनों ट्रेडों में दो-दो सीटों पर ही युवाओं ने दाखिला लिया। अभी भी 18-18 सीटें खाली रह गई हैं। ये सीटें भरने के लिए संस्थान में दूसरे दौर की काउंसलिंग करवाई जाएगी।
आईटीआई में फिटर और वायरमैन ट्रेड में 20-20 सीटें निर्धारित हैं। पहले दौर की काउंसलिंग में उम्मीद थी कि अधिक संख्या में युवा इन ट्रेडों को पसंद करेंगे लेकिन केवल दो-दो अभ्यर्थियों ने ही दाखिला लिया। फिटर और वायरमैन ट्रेड को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं वाला ट्रेड माना जाता है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मशीनों, उपकरणों और औद्योगिक कार्यों से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाती है। अब आईटीआई प्रबंधन की नजर दूसरे राउंड की काउंसलिंग पर है। खाली 18-18 सीटों को भरने के लिए युवाओं को दाखिले का मौका मिलेगा। इसके बाद स्पॉट काउंसलिंग से भी रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने बताया कि पहले राउंड में फिटर और वायरमैन ट्रेड में दो-दो सीटें भरी हैं। दूसरे दौर में रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है। स्पॉट काउंसलिंग भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ड्राफ्ट्समैन ट्रेड में भी खाली हैं 13 सीटें
आईटीआई में फिटर और वायरमैन ट्रेड की 20-20 सीटों में से दो-दो सीटें भरी हैं। 18-18 सीटें खाली हैं। ड्राफ्ट्समैन ट्रेड में 24 सीटों में से 11 भरी हैं। 13 रिक्त हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 20 में से 16 सीटें भरी हैं और चार रिक्त हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक ट्रेड में 24 में से 10 सीटें भरी हैं और 14 रिक्त हैं। मेकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में 24 में से 16 सीटें भरी हैं। आठ सीटें खाली हैं। स्टेनोग्राफर ट्रेड में 24 में से 16 सीटें भरी हैं। आठ सीटें खाली हैं। वेल्डर ट्रेड में 20 में से नौ सीटें भरी हैं और 11 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed