सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Voting for the Pangi Panchayat elections will take place on May 26 and 28.

Chamba News: पांगी पंचायत चुनातों में 26 और 28 मई को होगा मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Voting for the Pangi Panchayat elections will take place on May 26 and 28.
विज्ञापन
पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित, पांगी में दो चरणों में मतदान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों, ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान और सदस्यों के नामांकन 7,8 और 11 मई को होंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को होगी। उम्मीदवार 14 और 15 मई को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगी में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण का मतदान 26 मई, द्वितीय चरण का मतदान 28 मई को होगा। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र करयास के लिए नामांकन उपमंडल अधिकारी (ना.) पांगी के समक्ष, पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों सुराल, धरवास, लुज, करयास, करेल, किलाड़, हुडान भटोरी, करयुनी कोठी, फिंडरू, कुमार, साच, साहली, सेचु, रेई एवं पुर्थी के लिए नामांकन नायब तहसीलदार पांगी के समक्ष सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक भरे जाएंगे।
पंचायतों एवं ग्राम सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष निर्धारित पंचायत मुख्यालयों में भरे जाएंगे। किलाड-1 के लिए पीएमश्री स्कूल किलाड़, फिंडरू के लिए राजकीय उच्च पाठशाला फिंडरू और शौर के लिए राजकीय उच्च पाठशाला शौर में नामांकन भरे जाएंगे। 26 मई को पहले चरण में 10 पंचायतों में मतदान होगा। इनमें सुराल, करयास, करेल, किलाड़-1, करयुनी कोठी, साच, साहली, सेचु, रेई और शौर शामिल हैं। दूसरे चरण में 28 मई को 9 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। इनमें धरवास, लुज, किलाड़, हुडान भटोरी, फिंडरू, मिन्धल, कुमार, और पुर्थी शामिल हैं। इसी दिन पंचायत प्रधान, उप-प्रधान और सदस्यों के मतों की मतगणना होगी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे से किलाड़ कॉलेज में होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed