फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When the bus came to a halt, I had to cover a 25-kilometer journey on foot.

Chamba News: बस के पहिये थम गए तो पैदल करना पड़ा 25 किलोमीटर सफर

Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
When the bus came to a halt, I had to cover a 25-kilometer journey on foot.
हुड़ान-भुटोरी के समीप निगम की बस खराब होने पर बच्चे कोलेकर दूसरी बस का इंतजार करतीमहिला। 
किलाड़-हुड़ान-भटोरी रूट पर पर बीच रास्ते में बस खराब होने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

बोले- काफी देर सड़क के किनारे इंतजार करने पर भी नहीं मिली दूसरी बस

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। किलाड़-हुड़ान-भटोरी रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस हुड़ान-भटोरी के बीच रास्ते में सोमवार सुबह 10 बजे खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस खराब होने के बाद कई यात्रियों को करीब 25 किलोमीटर पैदल चलकर किलाड़ मुख्यालय पहुंचना पड़ा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

मंगल दास, मान सिंह, मान चंद, टशी दोरजे, सिरिंग दोरजे, देवी लाल, चंद्रू देवी, रजनी और सोनम देई ने बताया कि बस खराब होने के बाद यात्री घंटों तक सड़क के किनारे खड़े रहे। एक महिला छोटे बच्चे को गोद में लेकर दूसरी बस का इंतजार करती रही लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद यात्रियों ने पैदल ही सफर तय करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस रूट पर बसें खराब होने की समस्या काफी समय से बनी हुई है। कई बार परिवहन निगम और प्रशासन से नई बसें उपलब्ध करवाने की मांग की गई है लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुरानी और जर्जर बसों के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से इस रूट पर नई बसें संचालित करने की मांग की है। चेतावनी भी दी कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उधर, कार्यवाहक आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी को दूसरी बस रूट पर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed